सुलतानपुर। सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक नाबालिग किशोरी ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी ने उससे 4 लाख 20 हजार रुपये भी वसूले थे। किशोरी ने 23 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी के साथ गांव के अतुल धुरिया ने पहले दुष्कर्म किया था। इस मामले में 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी को जेल भेजा गया था।
करीब चार-पांच महीने पहले अतुल धुरिया जमानत पर बाहर आया। इसके बाद उसने किशोरी को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बदनामी का डर दिखाकर किशोरी के माध्यम से उनके बैंक खाते से धीरे-धीरे 4 लाख 20 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इस धोखाधड़ी का खुलासा 21 अप्रैल को हुआ, जब पिता ई-रिक्शा खरीदने के लिए पैसे निकालने बैंक गए और खाता खाली मिला। बेटी से पूछने पर उसने रोते हुए ब्लैकमेलिंग की पूरी सच्चाई बताई।
जब किशोरी ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, तो उसने इनकार कर दिया और उसे मरने के लिए कहा। इसी प्रताड़ना से दुखी होकर 23 अप्रैल को किशोरी ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
