- हर पल तुम्हारी याद आती रहे राघव – कथा वाचक आचार्य पंडित स्वतंत्र मिश्र
- नारायनपुर के दुर्गापुर मोहल्ले में आयोजित भागवत कथा का दूसरा दिन
सुलतानपुर: जिले के नारायणपुर मोहल्ला स्थित दुर्गापुर निकट लक्ष्मणपुर कॉलोनी में भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य स्वतंत्र मिश्र अयोध्या धाम के द्वारा कथा के दूसरे दिन युधिष्ठिर के राज्याभिषेक का वर्णन किया गया।
परीक्षित के सर्पदंश की घटना का वर्णन सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हुए। अर्जुन दुर्योधन प्रकरण सहित कई कथाओं को सुनाया, विचारों की भिन्नता से परिणाम में कितना अंतर होता है इसका मूलमंत्र कथा व्यास द्वारा दिया गया। मुख्य यजमान सुमित्रा मिश्रा सहित सैकड़ों श्रोताओं ने भागवत कथा का श्रवण किया।
आयोजन व्यवस्था में देवीशरण मिश्र, मुनेंद्र मिश्र, रुद्र मिश्र, आदर्श मिश्र, गर्वित मिश्रा, शचेद्र मिश्र, राम बहादुर मिश्रा, निशानाथ मिश्रा, सौरभ मिश्र रहे। महिलाओं में नीलम मिश्र, ममता मिश्रा, विनीता मिश्रा, सुनीता मिश्रा, सत्यवती मिश्र, सीमा तिवारी, सुरेखा ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, डॉ संतोष सिंह, इंदर सिंह, गांधी सिंह, रंजीत सिंह, श्रवण मिश्रा, अनंत नारायण मिश्रा, सुभद्रा मिश्रा, ममता, अनन्या, जागृति मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्य में लोग मौजूद रहे
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsNovember 7, 2026अहमदाबाद में जमीन के सौदों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुराने अदालती रिकॉर्ड भी चर्चा में
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
