सुलतानपुर। सुलतानपुर में जमीन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक रेलवे कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में सस्ती जमीन का झांसा देकर उनसे यह रकम ऐंठी गई और अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
पीड़ित प्रवीण कुमार सिंह, जो सुलतानपुर के विवेकनगर में रहते हैं और रेलवे कर्मचारी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया। उनके अनुसार, रणेंद्र विक्रम सिंह उर्फ अनुराग सिंह और विवेक सिंह सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें अयोध्या में सस्ती जमीन दिलाने का लालच दिया था।
इस झांसे में आकर प्रवीण कुमार ने 3 नवंबर 2022 को बैंक ऑफ बड़ौदा की करौंदिया शाखा से 5 लाख रुपये NEFT के माध्यम से आरोपी डाली सिंह के खाते में ट्रांसफर किए।
पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न ही रकम वापस लौटाई। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत ‘आईजीआरएस’ (IGRS) पोर्टल पर की, तो 3 अक्टूबर 2025 को दरियापुर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
वहां उन्हें गाली-गलौज दी गई और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को ‘गारापुर स्टेट का राजा’ बताते हुए पुलिस और प्रशासन का कोई डर न होने की बात कही।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में जांच और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
