सुलतानपुर। सुलतानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया गांव में धोखाधड़ी (Sultanpur Land Scam) और जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर लेखपाल और कानूनगो सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि इन अधिकारियों ने विपक्षी से मिलीभगत कर वरासत के नाम पर फर्जीवाड़ा किया और उनकी पैतृक जमीन हड़प ली।
निगोलिया निवासी 71 वर्षीय जगप्रसाद यादव ने बताया कि उनके भाई अंगद की मृत्यु 21 नवंबर 2024 को हुई थी। इसके बाद अमेठी निवासी अमरजीत ने ग्रामसभा के लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव और कानूनगो शिवप्रसाद कुड़वार के साथ कथित तौर पर साजिश रची। जगप्रसाद का आरोप है कि अमरजीत ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने पिता का नाम बदला और वरासत के आधार पर उनकी पैतृक भूमि अपने नाम करा ली।
जगप्रसाद के अनुसार, जब उन्होंने इस धांधली के बारे में लेखपाल और कानूनगो से बात की, तो वहां मौजूद अमरजीत और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि जमीन का मालिक अब अमरजीत ही रहेगा।
पीड़ित ने धम्मौर थाने में घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, पर वहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिला।
अंततः जगप्रसाद ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर की अदालत का रुख किया। उन्होंने न्यायालय से मामले की गंभीरता को देखते हुए धम्मौर थाने को तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश देने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
