सुलतानपुर। सुलतानपुर के कोतवाली देहात स्थित अहलादपुर स्थित एमआरएफ सेंटर (कूड़ा डंपिंग स्थल) पर शनिवार सुबह नगर पालिका के दो कर्मचारियों पर हमला किया गया। कूड़ा गिराने को लेकर हुए विवाद में एक स्थानीय व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका कर्मचारी मो. अली जान और शिवा शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी टेंपो गाड़ी से कूड़ा लेकर लालभानी अस्पताल के बगल स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद नीरज दुबे (निवासी अमहट) ने कूड़ा गिराने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि वे सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, तो विवाद बढ़ गया। नीरज दुबे ने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार से लोहे की रॉड निकाली और मो. अली जान के सिर पर वार कर दिया। हमले में मो. अली जान का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। बीच-बचाव करने आए दूसरे कर्मचारी शिवा के साथ भी मारपीट की गई।
मौके पर शोर-शराबा सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर कर्मचारियों को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी नीरज दुबे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपना मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधूलिका सिंह नगर कोतवाली पहुंचीं। सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सुलतानपुर संतोष चौधरी ने भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि घटना स्थल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
