सुलतानपुर। जिले के कुड़वार विकास खंड अंतर्गत स्थित हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब के सौंदर्यीकरण और सीढ़ी निर्माण कार्य का शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य ने निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिला पंचायत सुलतानपुर की ओर से 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट के तहत कराए जा रहे इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया।
जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन सीढ़ियों और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम क्षेत्र धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण और पक्की सीढ़ियों का निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस तालाब के विकास की मांग कर रहे थे।
निरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव के साथ अभिषेक यादव, राहुल यादव, गया प्रसाद, दिलीप कुमार, बृजेश कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
