सुलतानपुर। शहर के विवेकानंद नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर ज्ञान कुंज के नए संस्कार केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। पूरे आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का आयोजन संस्कार केंद्र के संचालक काशी प्रसाद चौबे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप मंत्र, वैदिक पूजा-अर्चना और पंडित जी द्वारा संपन्न कराए गए धार्मिक अनुष्ठान से हुई।
इसके बाद नगर के बड़ौदा बैंक के भूतपूर्व बैंक कैशियर ओ.पी. ओझा ने विधिवत फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है। ऐसे संस्कार केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन समारोह में करन, उर्मिला देवी तथा बृजेश कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 3, 2026तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
SULTANPURJuly 3, 2026‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78 की फिटनेस और 288 परमिट खत्म
ACADEMICJuly 3, 2026पंडित राम चरित्र मिश्र महाविद्यालय कादीपुर में 6 जुलाई को होगा बीए और एमए अर्थशास्त्र का प्रैक्टिकल-वाइवा
BALDIRAIJuly 3, 2026सुलतानपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन नष्ट
