सुलतानपुर। सुलतानपुर में डेढ़ माह पहले हुए एक मरीज की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर के शुभांगी हॉस्पिटल (Shubhangi Hospital) के संचालक समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महिलोआशापुर निवासी राजेश मिश्र 2 मार्च को हर्निया के ऑपरेशन के लिए शुभांगी हॉस्पिटल (Shubhangi Hospital) में भर्ती हुए थे। 3 मार्च को ऑपरेशन के दौरान उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, रेफर किए गए अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मृत्यु के बाद परिजन शव लेकर वापस शुभांगी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने मिलने से इनकार कर दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भारत भूषण से की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. जे.सी. सरोज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। वहीं, मृतक के पिता राम करन मिश्र ने एक सप्ताह पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार हर्ष से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ के निर्देश पर नगर कोतवाली में अस्पताल संचालक डॉ विद्या गौतम, उनके पति डॉ राजेश गौतम समेत दो अन्य चिकित्सकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
