सुलतानपुर। जनपद में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा (Home Guard Recruitment Exam 2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
#जनपद सुलतानपुर में #होमगार्ड #भर्ती_परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु @SultanpurDm श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक @ipsCharuNigam द्वारा #परीक्षा केंद्रों का औचक #निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों की… pic.twitter.com/wezDsUmtpE
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) April 23, 2026
सीसीटीवी से निगरानी, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग, नकल माफियाओं पर सख्ती
सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से लैस किया गया है। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही, प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग भी सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या प्रतिबंधित वस्तु अंदर न जा सके। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।
25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा, सुलतानपुर में 31,680 अभ्यर्थी, जिले में बनाए गए 15 केंद्र
गौरतलब है कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा (Home Guard Recruitment Exam 2026) 25, 26 व 27 अप्रैल को तीन दिनों तक जनपद के 15 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से अपराह्न पांच बजे तक निर्धारित की गई है। इसमें प्रत्येक पाली में 5,280 अभ्यर्थी (कुल 31,680) शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
