Pratapgarh Weather: प्रतापगढ़। जिले में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। दोपहर में तल्ख धूप से सड़कों पर लोगों का आवाजाही काफी कम रही। जरूरी कार्य से बाहर निकले लोगों ने गमछे से सिर व मुंह ढककर बचाव किया। गन्ने व जूस समेत अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
जिले में गर्मी का असर दिनों-दिन बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी हुई है। लोग गर्मी से बचाव के लिए एसी, कूलर व पंखे का सहारा ले रहे हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। नमी का स्तर 8 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1007 के स्तर पर है।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। उमस के चलते अधिक गर्मी का एहसास होगा।
आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 42, 45, 46, 45, 45, 45, 45 डिग्री रहने की संभावना है।
Author Profile
Latest entries
PRATAPGARHJune 17, 2026पट्टी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न; शैलेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव चुने गए महामंत्री
PRATAPGARHJune 14, 2026राजभवन बेंती में प्रस्तावित श्रीराम कथा को लेकर राजा भैया ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद
PRATAPGARHJune 14, 2026प्रतापगढ़ में श्री भक्तमाल कथा के द्वितीय दिवस पर अवतारों की दिव्य लीलाओं का हुआ रसपूर्ण वर्णन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ
PRATAPGARHMay 27, 2026प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की जनसुनवाई: आमजन की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
