प्रतापगढ़। जिले के रिजर्व पुलिस लाइन (Pratapgarh Police Line) स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास (ग्रैंड रिहर्सल) पूर्ण अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और इसके बाद परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन एवं ड्रिल के उच्च स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रशिक्षण अवधि में इण्डोर और आउटडोर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सबसे बड़ी ताकत है और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अब जमीनी स्तर पर लागू करने का समय है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति सख्ती एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
PRATAPGARHJune 17, 2026पट्टी बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न; शैलेंद्र तिवारी बने अध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव चुने गए महामंत्री
PRATAPGARHJune 14, 2026राजभवन बेंती में प्रस्तावित श्रीराम कथा को लेकर राजा भैया ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद
PRATAPGARHJune 14, 2026प्रतापगढ़ में श्री भक्तमाल कथा के द्वितीय दिवस पर अवतारों की दिव्य लीलाओं का हुआ रसपूर्ण वर्णन, श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ
PRATAPGARHMay 27, 2026प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की जनसुनवाई: आमजन की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
