सुलतानपुर। सुलतानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में मामूली विवाद के बाद हुई खूनी वारदात से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना में घायल हुए विजय कुमार अग्रहरी (37) की इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।
सोमवार को राजेश अग्रहरि पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने उमरा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी उषा देवी से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया और एक लाख रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि मामूली विवाद में परिवार के मुखिया की जान चले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए।
बताया जा रहा है कि मृतक विजय कुमार अग्रहरी अपने पीछे पत्नी उषा देवी, आठ वर्षीय पुत्री अंशिका अग्रहरी और छह वर्षीय पुत्र अंशु अग्रहरी को छोड़ गए हैं। परिवार की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञसैनी, भाजपा नेता मुकेश अग्रहरि, व्यापारी नेता अरुण कुमार अग्रहरी, रामकरन साहू, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश बहादुर सिंह, अमरेश प्रताप सिंह, विनोद अग्रहरि और राम तीरथ अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 12, 2026भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
BALDIRAIMay 12, 2026उमरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, एक लाख की आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस
Breaking NewsMay 12, 2026छात्र-छात्रा सम्मान 2026 का आयोजन, 21 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Breaking NewsMay 12, 2026सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति बैठक में बैंकिंग व्यवस्था और ऋण वितरण की समीक्षा
