सुलतानपुर। विकास खण्ड दूबेपुर क्षेत्र के भोयें गांव में “भोयें युवा जागरण मंच” के तत्वाधान में छात्र-छात्रा सम्मान 2026 समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को लुसेंट इंग्लिश कम्पटीशन पुस्तक भेंट कर, माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।
युवा सामाजिक चिंतक लाल बहादुर निषाद ने कहा कि छात्र-छात्राओं का सम्मान पूरे समाज के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में हरिप्रसाद निषाद (चंदन) ने भी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं संतलाल निषाद द्वारा बच्चों को पाठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया।
समारोह में इंदू निषाद, मोस्ट प्रदेश प्रमुख जीशान अहमद, श्रीराम शिक्षण संस्थान के प्रबंधक हरिश्चंद्र निषाद, संतोष कुमार, खादिम हुसैन, प्रधान योगेश कुमार निषाद, सामाजिक चिंतक राम सतन निषाद, अनिल कुमार निषाद, नरसिंह निषाद, अशोक कुमार निषाद, राजेंद्र निषाद, त्रिवेणी निषाद, सर्वेश निषाद, संदीप निषाद समेत सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे कार्यक्रम में शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा भोएं निवासी “काका” राम सतन निषाद जो की विदेश (ओमान) में रहते हैं लेकिन अपने गांव क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा व समाज में हित – उन्नत के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
