सुलतानपुर। सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बैंक की प्रगति, वित्तीय स्थिति और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने की।
बैठक में ऋण वितरण एवं वसूली की प्रगति, शाखाओं की कार्यप्रणाली, केवाईसी अभियान, नई शाखाओं के विस्तार और सदस्यता अभियान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैंक को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझावों और योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, खाताधारकों और समितियों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास के लिए बैंक लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारी बैंक प्रतिबद्ध है।
बैठक में बैंकिंग सेवाओं को और प्रभावी बनाने, ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल करने तथा वसूली व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने और नई शाखाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
प्रबंध समिति के सदस्यों ने बैंक की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
