सुलतानपुर। सुलतानपुर में अर्पित गुप्ता हत्याकांड के खुलासे और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महापंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लंभुआ को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि तीन मई को हुई 15 वर्षीय अर्पित गुप्ता की हत्या के नौ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले का निष्पक्ष खुलासा नहीं कर सकी है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
ज्ञापन में लंभुआ तहसील क्षेत्र में रात के समय लगातार हो रहे अवैध खनन का भी मुद्दा उठाया गया। किसानों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते खनन माफिया सक्रिय हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।
इसके अलावा वर्ष 2023-24 से किसानों के लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर भी नाराजगी जताई गई। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 मई तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मई से हजारों किसान मुख्यमंत्री आवास पर अन्न-जल त्याग कर सत्याग्रह शुरू करेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात उर्फ सूरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 12, 2026भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
BALDIRAIMay 12, 2026उमरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष, एक लाख की आर्थिक सहायता देकर बंधाया ढांढस
Breaking NewsMay 12, 2026छात्र-छात्रा सम्मान 2026 का आयोजन, 21 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Breaking NewsMay 12, 2026सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति बैठक में बैंकिंग व्यवस्था और ऋण वितरण की समीक्षा
