सुलतानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद सुलतानपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक गोल्डन प्लाजा मैरिज लॉन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि जनपद सुलतानपुर में संगठन की गतिविधियों को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों से संवाद करते हुए बाजार स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि से कहा कि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी सक्रियता की समीक्षा करें। जो पदाधिकारी समय देकर संगठन के लिए कार्य कर सकते हैं, उन्हें जिम्मेदारी पर बनाए रखा जाए तथा जो सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं, उनके स्थान पर नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों का संरक्षण करना, उनके हितों की रक्षा करना तथा व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करना है। संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलकर जनपद के प्रत्येक बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयों का गठन करना चाहिए, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके।
जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जनपद के सभी बाजारों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
संगठन को गति प्रदान करने हेतु बैठक में संदीप तिवारी को जिला महामंत्री, अजय यादव एवं मोहम्मद नसीम को जिला उपाध्यक्ष तथा मोनू राइन को युवा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त कमलेश वर्मा को नगर महिला अध्यक्ष, सुलतानपुर तथा कंचन गुप्ता को नगर महिला महामंत्री बनाया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी, जिला मंत्री राकेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, राजेंद्र कसौधन, विनोद अग्रहरि, नरेंद्र अग्रहरि, सर्वेश सिंह, जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह ‘डब्बू’, कृपा शंकर मिश्र, तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शिव मंगल सिंह, ऋषभ जायसवाल, उदय प्रताप शुक्ल, हीरा मोदनवाल, शिवम अग्रहरि सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
