सुलतानपुर। सुलतानपुर में साहस और मानवता की मिसाल पेश करने वाले 13 वर्षीय बालक राजकुमार निषाद को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इन्द्रजीत सिंह और चारू निगम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह के दौरान राजकुमार को ‘बाल वीरता पुरस्कार’ प्रदान कर उसके साहस और सूझबूझ की सराहना की।
यह प्रेरणादायक घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव के पास स्थित गोमती नदी की है। जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को गांव के तीन बच्चे मछली पकड़ने के लिए गोमती नदी किनारे गए थे। इस दौरान नहाते समय तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
उसी समय पास में भैंस चरा रहे राजकुमार निषाद ने बच्चों को संकट में देखा। बिना अपनी जान की परवाह किए वह तुरंत नदी में कूद पड़ा और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक-एक कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी बहादुरी से तीनों बच्चों की जान बच गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। अधिकारियों ने कहा कि राजकुमार का साहस समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे बच्चों को सम्मानित करना गौरव की बात है।
समारोह में प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राजकुमार की बहादुरी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है और लोग उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
ACADEMICMay 13, 2026सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में प्रथम मासिक परीक्षा का सफल आयोजन
SULTANPURMay 13, 2026हर मंगलवार मानवता की मिसाल बन रहा अंकुरण फाउंडेशन, मेडिकल कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों को निःशुल्क सात्विक भोजन
SliderMay 13, 2026सुन्दरकाण्ड पाठ और हवन पूजन के साथ हुआ सरस्वती शिशु वाटिका का भव्य उद्घाटन
Breaking NewsMay 13, 2026ASMC सुलतानपुर में एंडोस्कोपिक DCR सर्जरी सफल, बिना चीरे के मरीज को मिली राहत
