सुलतानपुर। सुलतानपुर के बेसिक शिक्षा विभाग सुलतानपुर में एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर हलचल तेज हो गई है। स्कूल महानिदेशक को भेजी गई शिकायत में बीएसए कार्यालय में कार्यरत एक सर्विस प्रोवाइडर कर्मी पर कर्मचारियों से अवैध धन उगाही और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। मामले ने शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है।
शिकायतकर्ता नीलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि बीएसए कार्यालय में कार्यरत धर्मेश गुप्ता कर्मचारियों से अवैध रूप से धन की मांग करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने वाले कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है और उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है।
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में बीएसए कार्यालय के संरक्षण का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों से काम के बदले पैसे मांगे जाते हैं और विरोध करने वालों को धमकाया जाता है। शिकायतकर्ता ने स्कूल महानिदेशक सहित संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक कई कर्मचारियों ने अनौपचारिक रूप से शिकायतों की पुष्टि भी की है, हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह मामला अब जनहित और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़ा बड़ा सवाल बनता जा रहा है। यदि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े होना स्वाभाविक है। फिलहाल सबकी निगाहें स्कूल महानिदेशक कार्यालय की संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
