सुलतानपुर। सुलतानपुर में आगामी गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को चारू निगम ने धोपाप घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और जल पुलिस की तैनाती का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।
इसके बाद एसपी चारू निगम थाना लंभुआ पहुंचीं, जहां उन्होंने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत रखने पर भी चर्चा की गई।
निरीक्षण के उपरांत एसपी ने लंभुआ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे का विधिवत शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने स्वयं भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आमजन से संवाद किया।
एसपी चारू निगम ने कहा कि पर्वों को आपसी सौहार्द, श्रद्धा और सुरक्षा के साथ मनाना हमारी सांस्कृतिक परंपरा है। पुलिस प्रशासन जनसुरक्षा और जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर प्रीति जैन, ऋतिक कपूर, कोतवाल लंभुआ, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
