सुलतानपुर। सुलतानपुर के पं. राम चरित्र मिश्र ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित सार्थक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रवण मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छात्रों की प्रतिभा और नवाचार को देखकर उपस्थित अतिथियों ने उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवींद्र वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रविकांत तिवारी रहे। इसके साथ ही डॉ. संजीव पांडेय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक योगेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कुलानुशासक नंदलाल यादव, प्राचार्य डॉ. जीवन प्रकाश तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय, नर्सिंग विभागाध्यक्ष रूबी पांडेय सहित सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका तथा आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में उनके योगदान पर भी चर्चा की गई। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
