सुलतानपुर। सुलतानपुर में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। अहिमाने बाजार, योगीवीर और पयागीपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों द्वारा भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन के माध्यम से बजरंगबली की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद राहगीरों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
अहिमाने बाजार और पयागीपुर क्षेत्र में भक्तों द्वारा शरबत, बूंदी, हलवा सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रमों में युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल और धार्मिक उल्लास देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने बताया कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान हनुमान की पूजा और सेवा कार्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और सेवा कार्यों में शामिल हुए।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
