सुलतानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो परिवारों के बच्चों की शिक्षा का जिम्मा अब मोस्ट कल्याण संस्थान उठाएगा। संस्था के इस मानवीय फैसले से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को हुए सड़क हादसे में रामू निषाद (35) निवासी बभनगवां तथा शिवराम निषाद (30) निवासी अमिलिया बिसुई की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक रामू निषाद अपने पीछे पांच छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जबकि शिवराम निषाद की तीन बेटियां हैं।
मंगलवार को श्यामलाल निषाद ‘गुरूजी’ के नेतृत्व में मोस्ट कल्याण संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवारों की माताओं को भरोसा दिलाया कि सभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का आवश्यक खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही उनका उद्देश्य है। बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो, इसके लिए मोस्ट कल्याण संस्थान लगातार सहयोग करता रहेगा।
पीड़ित परिवारों ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
Author Profile

Latest entries
ACADEMICMay 13, 2026सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में प्रथम मासिक परीक्षा का सफल आयोजन
SULTANPURMay 13, 2026हर मंगलवार मानवता की मिसाल बन रहा अंकुरण फाउंडेशन, मेडिकल कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों को निःशुल्क सात्विक भोजन
SliderMay 13, 2026सुन्दरकाण्ड पाठ और हवन पूजन के साथ हुआ सरस्वती शिशु वाटिका का भव्य उद्घाटन
Breaking NewsMay 13, 2026ASMC सुलतानपुर में एंडोस्कोपिक DCR सर्जरी सफल, बिना चीरे के मरीज को मिली राहत
