सुलतानपुर। सुलतानपुर के ASMC सुलतानपुर में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के माध्यम से एंडोस्कोपिक DCR सर्जरी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सफल सर्जरी से लंबे समय से आंख की गंभीर समस्या से परेशान मरीज को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार लालमणि यादव (43), निवासी अहिरौला, आजमगढ़, पिछले करीब तीन महीनों से दाहिनी आंख से लगातार पानी आने और सूजन की समस्या से परेशान थे। मरीज ने इलाज के लिए कई अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन उचित उपचार नहीं मिल सका।
इसके बाद मरीज ने ASMC सुलतानपुर के नेत्र रोग विभाग में परामर्श लिया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने आंख की आंसू की नली में रुकावट (Lacrimal Duct Blockage) की समस्या पाई। इसके बाद मरीज को ईएनटी विभाग में रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एंडोस्कोपिक DCR सर्जरी करने का निर्णय लिया।
आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक की सहायता से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें चेहरे पर किसी प्रकार का बाहरी चीरा नहीं लगाया जाता, जिससे मरीज को कम दर्द होता है, जल्दी रिकवरी होती है और चेहरे पर किसी प्रकार का निशान भी नहीं पड़ता।
यह सर्जरी डॉ. प्रियांक वर्मा के मार्गदर्शन में ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अम्बर केसरवानी, सीनियर रेजिडेंट डॉ. पूजा द्विवेदी तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ. पूजा गुप्ता की टीम द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।
ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीकों के जरिए आंख की आंसू की नली में रुकावट का सुरक्षित और प्रभावी इलाज संभव है। समय पर उपचार कराने से बार-बार होने वाले संक्रमण और अन्य जटिलताओं से बचा जा सकता है।
अस्पताल प्रशासन ने सफल सर्जरी के लिए ईएनटी विभाग और पूरी चिकित्सा टीम को बधाई दी।
asmc-sultanpur-successful-endoscopic-dcr-surgery
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया पौधरोपण
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर: स्कॉर्पियो में नई अवैध पिस्टल चलाते समय चली गोली, आजाद वर्मा की मौत का पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा नेता पुलकित सिंह ने नगर व्यापारियों से संवाद कर जनहित और विकास के मुद्दों पर की चर्चा
