सुलतानपुर। सुलतानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात हलियापुर-तिरहुत मार्ग पर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। ककरहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के दावतपुर (वल्लीपुर) निवासी सीताराम के पुत्र सूरज कुमार (18) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई, जब सूरज ककरहा मोड़ के पास था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल, पिठला (कुमारगंज) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अयोध्या रेफर कर दिया।
राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (अयोध्या) के ट्रामा सेंटर से प्राप्त मेडिकल मेमो के अनुसार, युवक को रात लगभग 10:57 बजे अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे ‘Brought Dead’ घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने रात 11:20 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी।
चिकित्सा महाविद्यालय ने कोतवाली प्रभारी अयोध्या और दर्शन नगर चौकी को मेमो भेजकर मामले की जानकारी दी है। यह मामला मेडिको-लीगल केस (MLC) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
