सुलतानपुर। सुलतानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव उसके घर के अंदर मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
लगभग 10.00 बजे अभी रात्रि में डायल 112 पर श्री कपिल देव सिंह, निवासी लंगड़ी, थाना बंधुआ कला के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी एक रिश्तेदार श्रीमती विमलेश देवी, पत्नी चंद्रशेखर सिंह की किसी ने हत्या कर दी है। इस सूचना पर तत्काल थाने की फोर्स, CO सिटी, एडिशनल SP और मैं स्वयं खुद मौके… pic.twitter.com/S9eHgWWzom
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) May 9, 2026
मृतका की पहचान 65 वर्षीय विमलेश सिंह पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, विमलेश अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके दोनों बेटे परिवार के साथ पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि पति चंद्रशेखर सिंह इलाज के लिए पंजाब गए हुए हैं।
शनिवार शाम विमलेश गांव में दूध देने गई थीं और उसके बाद घर लौट आई थीं। देर रात करीब नौ बजे जब परिजनों ने उन्हें फोन किया, तो काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी।
पड़ोसी जब विमलेश के घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। विमलेश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल और सीओ सिटी सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsNovember 7, 2026अहमदाबाद में जमीन के सौदों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुराने अदालती रिकॉर्ड भी चर्चा में
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
