सुलतानपुर। सुलतानपुर में साबरिन निशा नामक महिला ने अपने पति सद्दाम और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और पति के अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। यह मामला धम्मौर थाने में दर्ज किया गया है।
साबरिन निशा, जो ग्राम हाजीपट्टी, थाना धम्मौर, सुलतानपुर की निवासी हैं, ने बताया कि उनका निकाह 9 अप्रैल 2021 को सद्दाम पुत्र आबाद से हुआ था। निकाह के बाद से ही उनकी जेठानी और सास दहेज को लेकर ताने देने लगीं। उनके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 50,000 रुपये नकद, एक बाइक , सोने-चांदी के आभूषण और अन्य घरेलू सामान दिया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पति सद्दाम ने उन पर ‘बुलेट’ गाड़ी लाने का दबाव बनाया। इस पर साबरिन के पिता ने अपनी बेटी को बचाने के लिए 1,00,000 रुपये और दिए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा।
साबरिन ने आरोप लगाया है कि उनके पति सद्दाम के अपनी भाभी नजमा के साथ अवैध संबंध थे। जब साबरिन ने इन संबंधों का विरोध किया या घर खर्च की मांग की, तो उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।
शिकायत में 11 अगस्त 2025 को आरोपियों द्वारा साबरिन को गाली-गलौज देने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी जिक्र है। इसके बाद 4 मार्च 2026 को उन पर दोबारा घातक हमला किया गया, जिसमें मोबाइल पुलिस के हस्तक्षेप से उनकी जान बची।
वर्तमान में साबरिन अपने पिता के साथ अपने पैतृक निवास ग्राम बाजूपुर, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साबरिन ने प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जहां पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
