सुलतानपुर। रामबरन पीजी कॉलेज बिभारपुर के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा है कि महाराणा प्रताप हमारे देश में एक ऐसे महापुरुष के रूप में प्रतिपादित हुए हैं जिन्होंने जाति और धर्म की सीमाओं से परे रहकर राष्ट्र धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इतिहास भी ऐसे महापुरुषों के इर्द-गिर्द घूमता हुआ कालचक्र का निर्धारण करता है।
श्री सिंह रामबरन पीजी कॉलेज में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब देश में अलगावबाद आतंकवाद नक्सलबाद और सांप्रदायिक शक्तियां पनप रही है ऐसे समय में उन्हें कुचलने के लिए राष्ट्र को एक और महाराणा प्रताप की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि इतिहासकारों ने इतिहास के पन्नों में मुगल पीरियड में महाराणा प्रताप को वह स्थान नहीं दिया जो कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में दिया है। पंडित श्याम नारायण पांडे ने हल्दीघाटी की रचना करके महाराणा प्रताप को अजर और अमर कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अजय त्रिपाठी राम प्रताप दुबे सिंधु लता त्रिपाठी प्रशासक संजय सिंह डायरेक्टर अमर प्रताप सिंह मोहित चौबे गरिमा गौतम इस्माइल खान दिलीप दुबे आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
