सुलतानपुर। सुलतानपुर जनपद की सर्विलांस सेल टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
सर्विलांस सेल/स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर द्वारा खोये/गुम हुये कुल 121 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये) की बरामदगी व उनके स्वामियों को सुपुर्दगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह का वक्तव्यः- pic.twitter.com/stgEk5SXol
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) May 10, 2026
रविवार को बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सुल्तानपुर पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा वीवो और रियलमी के फोन बरामद हुए हैं।VIVO के 33, realme के 20, SAMSUNG के 17, REDMI के 14, OPPO के 13, अन्य ब्रांड्स में Poco के 07, Infinix के 07, OnePlus के 05, Motorola के 03 और Tecno के 02 शामिल हैं।
आमजन के लिए पुलिस की अपील (CEIR पोर्टल) पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। स्थानीय थाने में शिकायत के साथ रसीद और पहचान पत्र लेकर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें। इससे मोबाइल ब्लॉक हो जाएगा और भविष्य में जैसे ही उसमें कोई सिम डालेगा, सर्विलांस टीम को नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिससे फोन बरामद करना आसान होगी।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी सर्विलांस सेल उप-निरीक्षक शिवानंद यादव के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी दुर्गादत्त दीक्षित, अभिषेक यादव, शैलेंद्र कुमार, ललित सिंह और प्रदीप दुबे की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
