- आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी से कम नही: डॉ. प्रियांक वर्मा
- हर प्रकार के दान से बड़ा रक्तदान होता है,क्योंकि आपका रक्त किसी को जीवन देता है: डॉ. संजय सिंह
- मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए: डॉ. अविनाश चंद्र
सुलतानपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया और युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. ए.के. सिंह, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालजी, ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र यादव, समाजसेवी करतार केशव, सभासद दिनेश चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि सीताराम वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, डॉ. डी.एस. मिश्रा, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विश्व रक्तदान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता तथा प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. संजय सिंह द्वारा स्वयं रक्तदान कर की गई। उन्होंने अपने इस कदम से युवाओं और आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी अंजान व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो सीधे किसी की जिंदगी बचाने का काम करता है।”
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
वहीं प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. संजय सिंह ने रक्तदान को सभी प्रकार के दानों में श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाएं।
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर संगठन, गोमती मित्र मंडल, गायत्री परिवार, लायन्स क्लब परिजात, शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन, रेडक्रास सोसाइटी, युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने सभी समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
