सुलतानपुर। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा भट्ठी जरौली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह ‘सोनू’ के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक ने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह ‘सोनू’ ने मैदान पर पहुंचकर विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि भट्ठी जरौली में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों को मेहनत एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एहसान अहमद एवं अनवर अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिलता है और इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मास्टर उस्मान साहब, मास्टर शकील अहमद, पूर्व प्रधान वकील अहमद, कोटेदार मुबीश, कलीम अहमद, शफ़ीर अहमद, महफूज अहमद, अजय सिंह, श्याम बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान एस.पी. सिंह, प्रधान इमिलिया सुभाष सिंह, इंतजार अहमद, पूर्व प्रधान बांसी अवधेश सिंह तथा कुंवर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी, खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
