woman-dies-after-falling-from-bike-on-purvanchal-expressway-service-lane-in-sultanpur

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

सुलतानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक दर्दनाक हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम शैलखा निवासी आफताब अपनी पत्नी नाजरीन (38) को बाइक से लेकर अपनी ससुराल आलमडीह, थाना अकबरपुर, जनपद अंबेडकरनगर से घर लौट रहे थे। वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से होते हुए शैलखा जा रहे थे। इसी दौरान खालिसपुर दुर्गा गांव के पास 155 माइलस्टोन के निकट सड़क पर गड्ढे में बाइक उछल गई। झटका लगने से पीछे बैठी नाजरीन सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

सूचना पर पुलिस पीआरवी पहुंची और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पांच बच्चों के सर से उठ गया मां का साया

सड़क दुर्घटना में मृत नाज़रीन अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं, कनीजा खातून (15), नूरैन फातिमा (12), माज खान (10), आयाज खान (8) और शाद खान (6)। मां की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना के बाद पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Author Profile

News Desk
News Desk