सुलतानपुर। सुलतानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। लापता बेटी को खोजने के लिए एक पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। घटना के लगभग एक महीने बाद भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने पर पिता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई है।
हलियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी मोतीन खान ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री सबा खातून 24 मार्च की रात से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। पिता के अनुसार, उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों में काफी खोजबीन की, लेकिन सबा का कहीं पता नहीं चला।
मोतीन खान ने बताया कि घर के पास उनकी बेटी की एक चप्पल मिली थी, जबकि दूसरी चप्पल लगभग 30-40 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। इन परिस्थितियों को देखते हुए पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को जबरदस्ती अगवा किया गया है। युवती का मोबाइल फोन भी गायब है, जिसमें दो नंबर सक्रिय थे।
मोतीन खान का आरोप है कि उन्होंने घटना की लिखित सूचना हलियापुर थाने में दी थी और वे लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब पुलिस टीम मामले की जांच और युवती की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
