सुलतानपुर। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनावा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर मंगलवार को पिकप वाहन और डीसीएम ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
घायलों में पिकप चालक राजकुमार साहू पुत्र अंबिका प्रसाद साहू निवासी नरवहनपुर दुर्गापुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी, खलासी रघुनाथ पुत्र सुखलाल निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर तथा डीसीएम चालक ध्रुव राज पुत्र रामशंकर निवासी रामनगर कोतवाली अमेठी जनपद अमेठी शामिल हैं।
मंगलवार दोपहर पिकप चालक सोनावा गांव हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर वाहन मोड़कर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक रॉन्ग साइड मुड़ गया। तभी सामने से वाराणसी की ओर से अमेठी जा रही डीसीएम ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
डीसीएम चालक ध्रुव राज ने बताया कि वह वाराणसी से अमेठी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से पिकप रॉन्ग साइड आ गई, जिससे हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
