सुलतानपुर। सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के डीह गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के अपहरण तथा अवैध रूप से बंधक बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित रामजीत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामजीत के अनुसार, यह घटना 20 अप्रैल की है। उस दिन उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी पूनम और बेटा अंशुमान घर से लापता हो गए थे। आरोप है कि गांव का ही निवासी अनंत प्रकाश, जो प्राथमिक विद्यालय पूरे नेमा, अरवल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है, उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया है।
रामजीत ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अनंत प्रकाश ने उनकी पत्नी और बच्चे को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा है। उनका दावा है कि शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही, घर से कीमती जेवरात और नकदी भी गायब होने की बात कही गई है।
पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को बल्दीराय थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। उनकी ससुराल (हलियापुर क्षेत्र) की ओर से भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अब रामजीत ने एसपी सुल्तानपुर से मांग की है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सकुशल बरामद किया जाए।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
