सुलतानपुर। सुलतानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता खुशनुमा परवीन ने बताया कि उनका निकाह 30 अप्रैल 2023 को लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी राजिक शमीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के समय उनके माता-पिता ने अपनी क्षमतानुसार घरेलू सामान, गहने और नकदी उपहार में दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था।
पीड़िता के अनुसार, निकाह के कुछ समय बाद ही उनके पति राजिक शमीम, ससुर शमीम मंजूर, जेठ शारिक, जेठानी शाहिस्ता, देवर तारिक और ननद-नदोई ने उन्हें ताना देना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष ने एक चार पहिया वाहन और व्यापार के लिए 5 लाख रुपये नकद की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
घटनाक्रम के मुताबिक, 12 सितंबर 2023 की रात करीब 8 बजे ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ अभद्रता की, मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के सभी जेवरात और कपड़े छीन लिए, जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद वह अपने भाई के साथ सुल्तानपुर लौट आईं।
काफी समय तक सुलह-समझौते के प्रयास विफल रहने के बाद, पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsNovember 7, 2026अहमदाबाद में जमीन के सौदों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुराने अदालती रिकॉर्ड भी चर्चा में
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
