सुलतानपुर। शासन के निर्देशों के तहत आरटीओ (प्रशासन) अयोध्या ऋतु सिंह ने एआरटीओ कार्यालय सुल्तानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद करीब 50 स्कूल वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी स्कूल वाहनों के आवश्यक दस्तावेज—फिटनेस, पंजीयन, पीयूसी और परमिट—तत्काल वैध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर पूरा कर स्कूल यान परमिट के लिए आवेदन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि अब तक 434 नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि नियमों का पालन न करने वाले 174 वाहनों के पंजीयन निलंबित किए गए हैं। बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ लगातार चालान और सीज की कार्रवाई भी की जा रही है।
डीआईओएस और बीएसए कार्यालय के प्रतिनिधियों ने भी स्कूल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित स्कूलों का यूडीआईएस कोड बंद कराने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि कुछ स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सभी प्रपत्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। वहीं जिन स्कूलों के दस्तावेज पूरी तरह दुरुस्त पाए गए, उनकी अधिकारियों ने सराहना भी की।
आरटीओ प्रशासन ने बैठक में स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें वाहनों का पीले रंग में होना, आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला परिचारिका की नियुक्ति और चालक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं अनिवार्य बताई गईं।
इसके अलावा अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली, डेटा क्लीनिंग और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की तथा सुधार संबंधी निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन से जुड़े लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
