सुलतानपुर। जिले में बेमौसम हुई पहली बारिश ने ही लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल दी। अयोध्या जाने वाले प्रमुख राज्य मार्ग पर गोलाघाट पुल से करीब 200 मीटर दूर सड़क का एक हिस्सा फिर धंस गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी यह स्थिति है तो आगामी मानसून में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो वर्षों से यह सड़क लगातार बारिश के दौरान धंसती रही है। कई बार सड़क का किनारा टूटने और जमीन धंसने की वजह से बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने कई बार इस समस्या को उठाया। प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में भी सड़क धंसने और दुर्घटना की आशंका को लेकर खबरें प्रकाशित होती रहीं। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें भी दी गईं, लेकिन हर बार केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार कभी सड़क किनारे मिट्टी डालकर काम चलाया गया तो कभी बैरिकेड लगाकर आवागमन नियंत्रित करने की कोशिश की गई। लेकिन सड़क की मूल समस्या जस की तस बनी रही। अब पहली ही बारिश में सड़क के फिर धंस जाने से लोगों में विभागीय कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
अयोध्या को जोड़ने वाला यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, यात्री और भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति न सिर्फ यातायात के लिए खतरा बन रही है, बल्कि सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो मानसून के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
