सुलतानपुर। सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर के पास किमी 143 पर एम्बुलेंस और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार एक ही परिवार के छह सदस्य और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर (चालक अजय यादव) किमी 143 के पास पहुंची। तभी किमी 136 की ओर से गलत दिशा में आ रही एक एम्बुलेंस से उसकी भिड़ंत हो गई। एम्बुलेंस पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गलत साइड से जा रही थी।
एम्बुलेंस में सवार भोलू प्रकाश (पुत्र जय नाथ, निवासी ग्राम ताझा, थाना सराय लखनसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 36 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें कोरल कंपनी की एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल वीरसिंहपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एम्बुलेंस चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कूरेभार भेजा गया है।
फॉर्च्यूनर में सवार अजय यादव (चालक, पुत्र रविंद्र नाथ यादव, निवासी ग्राम ककराही, थाना सैदपुर, गाजीपुर) को गंभीर चोटें आई हैं। उनके साथ प्रतिमा (पत्नी शिव सहाय, निवासी दौलतपुर, नंदगंज, गाजीपुर), कुमारी साक्षी (पुत्री भोलेनाथ, ककराही, सैदपुर, गाजीपुर), रीमा (पत्नी विकास), कुमारी सौम्या (पुत्री शिव सहाय, दौलतपुर, नंदगंज, गाजीपुर) और ओम (पुत्र अजीत यादव, ककराही) भी घायल हुए हैं। इन सभी को सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पांच अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम जयसिंहपुर और सीओ जयसिंहपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों का हालचाल जाना।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
