sundarkand-path-bhandara-held-at-baba-janvarinath-dham-lambhua-sultanpur

बाबा जनवारीनाथ धाम में गूंजे सुंदरकांड के स्वर, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सुल्तानपुर। जनपद के लंभुआ स्थित प्रसिद्ध बाबा जनवारीनाथ धाम में शनिवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ और उसके उपरांत हुए विशाल भंडारे में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे परिसर में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक आयोजन का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। सुंदरकांड पाठ का नेतृत्व राजीव कुमार दुबे, अजय त्रिपाठी और विकास शुक्ला की टीम ने किया। सुंदरकांड के मधुर पाठ और हनुमान भक्ति से ओतप्रोत चौपाइयों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे रहे और भगवान से सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। भंडारे में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे दिन सेवा कार्य निरंतर चलता रहा।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और भोजन व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थ

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi