सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वलीपुर चौकी इंचार्ज भरत सिंह को कुख्यात गैंगस्टर राकेश यादव और अमरजीत यादव की स्कॉर्पियो में देखा गया है। इस घटना ने पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राकेश यादव और अमरजीत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उन्हें क्षेत्र के शातिर अपराधियों में गिना जाता है। ये दोनों गैंगस्टर इस समय जेल में बंद बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्हीं अपराधियों की लग्जरी गाड़ी में एक पुलिस अधिकारी की मौजूदगी ने इलाके में हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और अपराधियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी ही गैंगस्टरों की गाड़ियों में घूमेंगे, तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा।

इस मामले में वलीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भरत सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार यादव की तहरीर पर 24 अप्रैल को मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत रंजीत यादव, विंदेश और विवेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
चौकी प्रभारी के अनुसार, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को उनकी ही गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस वाहन में मिले, उसी वाहन से उन्हें थाने लाया गया और धारा 170/126/135 बीएनएस में चालान किया गया।
भरत सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो को गलत तरीके से पेश कर पुलिस-अभियुक्त सांठगांठ का भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि यह गिरफ्तारी के दौरान की एक सामान्य प्रक्रिया थी।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
