सुलतानपुर। जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में स्थित ‘ऑल सेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल’ में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने एक छात्र का फर्जी तरीके से एडमिशन किया और दूसरे स्कूल की फर्जी रसीद थमा दी। न्यायालय के आदेश पर प्रधानाचार्या सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
चांदा थाना क्षेत्र के परिगड़ा निवासी राजीव तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे सत्य मूर्ति तिवारी ने ‘ऑल सेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल’ में कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। वर्ष 2024-25 में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए स्कूल के क्लर्क अनीस ने उनसे 3600 रुपये फीस ली थी।
शिकायत के अनुसार, क्लर्क ने फीस की रसीद ‘ऑल सेंट स्कूल’ के बजाय ‘सेंट जेवियर्स स्कूल, पट्टी, प्रतापगढ़’ के नाम की फर्जी रसीद काट कर दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने उनके बेटे को फर्जी टाइम-टेबल देकर पढ़ाना भी शुरू कर दिया था।
रसीद पर संदेह होने पर अभिभावक प्रतापगढ़ स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनके बेटे का उस स्कूल में कोई एडमिशन नहीं हुआ है और न ही वह रसीद उस स्कूल की है। जब पीड़ित ने वापस आकर ‘ऑल सेंट स्कूल’ के स्टाफ से शिकायत की, तो आरोप है कि प्रधानाचार्या और अन्य शिक्षकों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रधानाचार्या साइनी अनीस, अध्यापक स्टीवन पेशी, कंप्यूटर कर्मचारी पैतूस, अध्यापक केडी दूबे और क्लर्क अनीस के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
राजीव तिवारी ने पहले पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। अब कोर्ट के आदेश पर लंभुआ पुलिस ने जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है।
Author Profile

Latest entries
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर दौरे पर सांसद रामभुआल निषाद का जनसंपर्क अभियान, जनता दरबार में सुनी समस्याएं; साहसी छात्र को किया सम्मानित
