सुलतानपुर। सुलतानपुर के बल्दीराय स्थित इसौली बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) शाखा में पिछले तीन दिनों से कैश नहीं आ पा रहा है। बुधवार को भी कई ग्राहक पैसे निकालने आए लेकिन खाली हाथ लौट गए।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है जिन्हें शादी या घरेलू जरूरतों के लिए तुरंत नकदी चाहिए थी। रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है।
शाखा प्रबंधक हेमराज ने बताया कि जिले से ही करेंसी की सप्लाई कम है, इसलिए शाखा में कैश नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने कहा कि सप्लाई आते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। कैशियर अश्विनी सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
लगातार कैश न मिलने से मो कफिल, गुलरेज, सनउवरअली, शंकर, अतुल समेत कई खाताधारकों में नाराजगी है, और वे प्रशासन से जल्द व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
