सुलतानपुर। सुलतानपुर में बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नए जिलाधिकारी (DM Sultanpur) इंद्रजीत सिंह का स्वागत किया। मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय एवं बाजार पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माला और चित्र भेंट किए।
इस अवसर पर मंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को एक धन्यवाद ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में खाद्य पदार्थ व्यापारियों की पंजीयन सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये वार्षिक टर्नओवर किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक और व्यापारी हितैषी बताया गया।
पहले 12 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर पर लगभग 2000 रुपये का लाइसेंस अनिवार्य था। नए नियम के तहत, 1.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले व्यापारी अब मात्र 100 रुपये में पंजीयन करा सकेंगे। इससे प्रदेश के लाखों छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक एवं प्रशासनिक राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे व्यापार संबंधी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने व्यापारियों से उद्योग-व्यापार से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ जनपद की अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराने का आग्रह किया।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब जिलाधिकारी नेडा और अन्य विभागों में कार्यरत थे, तब भी उन्होंने कई समस्याओं का समाधान किया था। त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कर्मठ बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र, संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह, हरिकेश पांडे, नरेंद्र अग्रहरी, अरविन्द गुप्ता, विभव बरनवाल, घनश्याम जायसवाल, सतनारायण मोदनवाल, राजेंद्र कसौधन, मुकेश अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, मोहम्मद सूफियान, नियाज़ राइन, सुशील बरनवाल सहित जनपद की 70 बाजारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
