सुलतानपुर। जिले के दूबेपुर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया पूरे साउं में आज जिले से प्रशिक्षकों की टीम ने पहुंच कर बच्चों को जागरूक किया l उत्तर प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों सहित प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेज के बारे में जानकारी साझा की।
स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, आशा एवं राम नरेश की मौजूदगी में कुछ बच्चों का आवेदन भी कराया गया।
विदित है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन प्रक्रिया गतिमान है जिसके लिए ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में परिषदीय बच्चों को भी सब जूनियर स्तर में प्रतिभाग कराया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज कविता चौधरी, सहायक अध्यापक मनोज श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सहित अभिभावक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया पौधरोपण
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर: स्कॉर्पियो में नई अवैध पिस्टल चलाते समय चली गोली, आजाद वर्मा की मौत का पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा नेता पुलकित सिंह ने नगर व्यापारियों से संवाद कर जनहित और विकास के मुद्दों पर की चर्चा
