सुलतानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के बरनी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान नेहा पत्नी सौरभ तिवारी निवासी बरनी थाना चांदा के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, अपराध निरीक्षक तनवीर खान व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
बताया जा रहा है कि नेहा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के पति मुंबई में नौकरी करते हैं और घटना के समय मुंबई में ही मौजूद थे।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
