सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में पेड़ की लकड़ी के विवाद को लेकर हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने अयोध्या में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को आए तूफान में शिवकुमार तिवारी का एक नीम का पेड़ अयोध्या प्रसाद अग्रहरि की छत पर गिर गया था। शिवकुमार ने बाद में पेड़ की लकड़ी एक ठेकेदार को बेच दी थी, जिसने वह लकड़ी अयोध्या प्रसाद को दे दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ।
6 मई की शाम करीब 6 बजे, शिवकुमार तिवारी और पुत्तन तिवारी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर अयोध्या प्रसाद के घर पहुंचे। उन्होंने अयोध्या प्रसाद के भाई विजय कुमार अग्रहरि पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने विजय के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने आईं विजय की पत्नी उषा को भी पीटा गया।
गंभीर रूप से घायल विजय को पहले पिठला, कुमारगंज के 100 सैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें दर्शन नगर अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अयोध्या प्रसाद अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस ने शिवकुमार तिवारी और पुत्तन तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
