सुलतानपुर। सुलतानपुर पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। बदमाशों के पास से लूटे गए 24,500 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायन सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ 7 मई को हुई एक लूट की घटना से संबंधित है। उस दिन शाम करीब 6 बजे कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट रामकृष्ण विश्वकर्मा से तमंचे के बल पर 32,000 रुपये लूटे गए थे।
लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बीती रात लगभग 2:30 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना से जुड़े कुछ अभियुक्त लूटे गए माल के बंटवारे के लिए एक जगह इकट्ठा हुए हैं।
इस सूचना पर स्थानीय कोतवाली नगर और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इसमें लम्भुआ निवासी प्रतीक भारती पुत्र रामकृपाल भारती के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद प्रतीक भारती सहित कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो दिन के भीतर इस लूट की घटना का खुलासा किया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए 24,500 रुपये बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान ये रुपये मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये पैसे उन्होंने लूटे थे और इसी के बंटवारे के लिए वे इकट्ठा हुए थे। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य कानूनी कार्रवाइयां जारी हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
