सुलतानपुर। सुलतानपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत लगभग 88 लाख 76 हजार 200 रुपये मूल्य के 14.012 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में की गई।
जयसिंहपुर के सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में NDPS एक्ट के तहत दर्ज कुल 23 अभियोगों से संबंधित जब्त माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
विनष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों में 13.620 किलोग्राम अवैध गांजा, 188 टैबलेट डायजापाम (कुल 0.094 किलोग्राम), 0.394 किलोग्राम स्मैक और 0.012 ग्राम हेरोइन शामिल थी। इन सभी की अनुमानित कीमत 88,76,200 रुपये आंकी गई है।
मादक पदार्थों का निस्तारण मेसर्स रॉयल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी, सुलतानपुर में स्थापित इंसीनरेटर/बॉयलर मशीन के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित मादक पदार्थ विनष्टीकरण कमेटी के सदस्यों और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नियमानुसार पूरी की गई।
ड्रग डिस्पोजल कमेटी में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम मिश्रा और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार पटेल भी शामिल थे। सीओ सुनील सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जनपद को मादक पदार्थ मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
