सुलतानपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में समस्त लोवर एवं सेशन पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन अभियोगों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों की मजबूत और गुणवत्तापूर्ण पैरवी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पैरोकारों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग करें और अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर साक्ष्यों एवं दस्तावेजों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम तथा अन्य गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की समीक्षा की गई। एसपी चारू निगम ने निर्देश दिए कि इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समयबद्ध और प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाने की दिशा में कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में न्यायालयों में मजबूत पैरवी पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पैरोकारों को मामलों की अद्यतन स्थिति पर सतत निगरानी रखनी होगी और अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना होगा।
बैठक के दौरान न्यायालयों में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी पैरोकारों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
