सुलतानपुर। सुलतानपुर में ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। मंदिर परिसर में घंटों तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान भगवान हनुमान के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पुलिस लाइन परिसर गूंज उठा। आयोजन में शामिल लोगों ने बड़े मंगल के अवसर पर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम की पूर्णाहूति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चारु निगम स्वयं उपस्थित रहीं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
धार्मिक आयोजन में क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारों सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और पुलिस-जनता के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत होते हैं।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
